जांजगीर| कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला पंचायत जांजगीर चांपा अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन के लिए 1 फरवरी को 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए और 31 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए। रिटर्निंग अधिकारी उज्ज्वल पोरवाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 27 में जमा किया जा रहा है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने और जमा करने का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक है।


