मारपीट कर रहा था जेठ महिला ने मारी कुल्हाड़ी

भास्कर न्यूज| जांजगीर ग्राम केरा के रहने वाले युवक शराब के नशे में अपने छोटे भाई के घर के पहुंचा और भाई की पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। उससे बचने के लिए भाई की पत्नी ने पास में रखी कुल्हाड़ी से युवक के सिर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी की प्रहार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार केरा में रहने वाली महिला पुष्पा बंजारे पति दिलीप कुमार बंजारे 31 जनवरी की सुबह काम से झारसुगुड़ा गया। 31 जनवरी को उनके 2 साल के बेटे आशीष बंजारे का जन्मदिन था। रात लगभग 9 बजे घर पर पुष्पा अपने बेटे का जन्मदिन मना रही थी। इसी बीच उसका जेठ रामखिलावन बंजारे अपने दोस्तों के साथ शराब के नशे में आया और घर के सामने बैठा गया। उसके दोस्त ज्यादा शराब पीने की वजह से पुष्पा के घर के सामने उल्टी करने लगा। रामखिलावन ने पुष्पा से पानी मांगा। जेठ के कहने पर पुष्पा ने पानी लाकर दिया। कुछ देर के बाद सभी वहां से चले गए। कुछ समय बीत जाने के बाद राम​खिलावन फिर से आया और पुष्पा को घसीटते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। इससे बीच बचाव में पुष्पा ने कुल्हाड़ी से जेठ पर हमला कर दिया है और रामखिलावन लहू लुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद डॉयल 112 की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी नवागढ़ भेजा गया। इधर वारदात के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *