जिपं सदस्य ने किया मातृ-शिशु अस्पताल का निरीक्षण:मृदुला भास्कर ने खराब व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर शनिवार को कांकेर के अलबेलपारा स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्याप्त कई अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मरीजों के भोजन और बैठने के लिए टीना शेड की कमी है। उनका कहना है कि आईसीयू का सेटअप अधूरा होने के कारण आपात स्थिति में मरीजों को रेफर करना पड़ता है। गर्भवती माताओं के लिए लैब में बैठने के लिए कुर्सियों की आवश्यकता है। इसके अलावा अस्पताल में पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या भी गंभीर है। मरीजों के लिए पानी गर्म की व्यवस्था नहीं जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि ठंड के मौसम में भी मरीजों के लिए पानी गर्म करने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे माताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों को तत्काल निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने इन मुद्दों से शासन-प्रशासन को भी अवगत कराया है। व्यवस्था सुधारने के निर्देश इससे पहले, मेडिकल कॉलेज के मोतियाबिंद वार्ड में एक बिस्तर पर दो मरीजों को लिटाने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई थीं। शिकायत मिलने पर जिला पंचायत सदस्य ने निरीक्षण किया था और व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए थे, जिसके बाद कुछ ही दिनों में स्थिति में सुधार देखा गया। हालांकि, कुछ समय पहले लैब की समस्याओं के निरीक्षण के बाद भी अब तक उनका समाधान नहीं हुआ है, जिस पर वे लगातार नजर बनाए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *