सोनहत | ब्लाक सोनहत में आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने एसडीएम सोनहत को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि वन विभाग ने 50-60 वर्षों से काबिज रह रहे रहवासी वन भूमि हितग्राहियों को नोटिस जारी किया है। पंचायत सदस्य ने मांग की कि इन्हें हटाया न जाए और उनका वन और राजस्व अधिकार पत्र दिया जाए। इसके अलावा, सोनहत क्षेत्र के किसानों को धान खरीदी केन्द्रों में टोकन मिलने में कठिनाई हो रही है क्योंकि अधिकांश किसानों का रकबा कटा है और केन्द्रों में लिमिट कम हो गई है। इन समस्याओं का समाधान करने की अपील की गई। रामगढ़ क्षेत्र में बीएसएनल मोबाइल नेटवर्क महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जिसे शीघ्र शुरू करने की आवश्यकता है, ताकि वनांचल क्षेत्र की समस्या का समाधान हो सके।


