जिप सदस्य ने मरीजों का हाल-चाल जाना

सिमडेगा|जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने सोमवार को सदर अस्पताल का दौरा कर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से उनकी स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें उचित इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जोसिमा खाखा ने अस्पताल में चिकित्सकीय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और स्टाफ की उपस्थिति, सफाई व्यवस्था व दवा वितरण प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना उनका अधिकार है और इसके लिए वे हर संभव प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जोसिमा खाखा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन से मरीजों के साथ संवेदनशीलता और मानवता का व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *