सिमडेगा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

बोलबा।थाना क्षेत्र के तलमंगा नवा टोली के निवासी सचिन मियां पिता घंटू मियां को गांव के ही 14 वर्षीय किशोरी की हत्या के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सचिन मियां 14 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर कुछ अनबन होने के बाद इसकी हत्या कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेजा गया, जिसके बाद तुरंत ही थाना प्रभारी ने एक टीम गठित करते हुए छापेमारी अभियान चलाते हुए आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सिमडेगा|ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं के पराक्रम और पाकिस्तान आतंकवादी कैंपों के विध्वंस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से केरसई प्रखंड में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मानकीलाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल विजय का उत्सव नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश भी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह नया भारत है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश प्रसाद, बुलेश्वर प्रसाद, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, गौतम कुमार, प्रभुदयाल प्रसाद, प्रमोद कुमार, सुभाष अहीर, चुनू मेहर, जागेश्वर उजरी, शंकर प्रधानआदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *