मालखरौदा | गत 28 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक पटेल का छपोरा मंडल पहुंचने पर जनपद उपाध्यक्ष रितेश साहू व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सम्मान िकया। इसके बाद उन्होंने गांव की मां घाटगोसाईन दाई की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पटेल ने कहा कि जिम्मेदारी बड़ी है, सभी को एक साथ लेकर विकास की कार्य किया जाएगा, वह कार्य पार्टी के हित को लेकर समुदाय के लोगों को साथ में लेकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान भाजपा छपोरा मंडल अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज, भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री देव कुमार साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल डनसेना, मंडल महामंत्री रेशम लाल पटेल उपस्थित रहे।


