जांजगीर | झलक पब्लिक स्कूल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. लोकेन्द्र कश्यप ने झंडा फहराया। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा बच्चों के मनोरंजन के िलए प्रसिद्ध जादूगर एस.एस. चौहान व उनकी टीम ने मैजिक शो प्रस्तुत किया। शो में उन्होंने खाली डिब्बे से जलेबी निकालना, कोरी कॉपी में चित्र उकेरना और अन्य अद्भुत करतब दिखाए, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम का निर्देशन संस्थापक दिव्या नंद पटेल, सरदार सिंह पटेल और विजय आनंद कुर्रे ने किया।


