छतरपुर में जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा शनिवार को संघ परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में संघ के पूर्व कार्यकाल के दौरान हुए आय-व्यय और खर्चों के लेखा-जोखा की समीक्षा की गई। एडवोकेट जे.के. आशु ने बताया कि विनोद दीक्षित के नेतृत्व वाली पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। चुनाव आयोग की टीम ने संघ का संपूर्ण कार्यभार संभाल लिया है। आयोग के निर्देशानुसार, पूर्व कार्यकाल में पदाधिकारियों के किए गए सभी खर्चों की जांच की जा रही है। इसी संबंध में यह आम सभा बुलाई गई थी, जिसमें सभी अधिवक्ता और चुनाव आयोग की टीम उपस्थित रही। गलत खर्च पाए जाने पर होगी कार्रवाई आशु ने यह भी कहा कि यदि किसी भी खर्च को गलत पाया जाता है, तो आम सभा प्रस्ताव पारित कर चुनाव आयोग को आगे की कार्रवाई के लिए भेजीगी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संघ का चुनाव 19 तारीख को होगा, जबकि मतगणना 20 तारीख को की जाएगी। एडवोकेट संजय खरे ने कहा कि पूर्व पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण आम सभा में उनके कार्यकाल के दौरान के आय-व्यय का सही विवरण प्रस्तुत करना आवश्यक था। उन्होंने जोर दिया कि यदि किसी भी राशि का गलत उपयोग पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति इसके लिए उत्तरदायी होगा।


