मंदसौर पुलिस लाइन में जनरल परेड:बेहतर ड्रेस और अनुशासन वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया पुरस्कृत

मंदसौर जिला पुलिस लाइन में शुक्रवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने सभी राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारियों के टर्नआउट (ड्रेस एवं अनुशासन) का सूक्ष्मता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही पुरस्कृत किया। जिन कर्मचारियों के टर्नआउट में कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। इस परेड में एडिशनल एसपी मंदसौर टी.एस. बघेल, एडिशनल एसपी गरोठ अनुभाग हेमलता कुरील सहित जिले के अन्य राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी थाना-चौकियों का बल और डॉग स्क्वाड भी परेड का हिस्सा था। इस दौरान एसपी विनोद कुमार मीना ने कहा कि टर्नआउट पुलिस के अनुशासन, सजगता और पेशेवर व्यवहार का प्रतीक है। साथ ही पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन को और मजबूत करने के लिए ऐसे निरीक्षण समय-समय पर जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *