टीकमगढ़ बागेश्वरी मंदिर चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:दोनों ममेरे भाई ने मिलकर चुराई थी श्रीराम, लक्ष्मण, लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं

टीकमगढ़ में चंदेरा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मंदिर से प्रतिमाएं चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दोनों आरोपी ममेरे भाई हैं। चंदेरा थाना प्रभारी रश्मि जैन ने बताया कि 19 नवंबर को रामभजनदास कुशवाहा ने मंदिर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने मंदिर से 4 किलोग्राम पीतल की श्रीरामचंद्र जी की मूर्ति, 6 किलोग्राम पीतल की लक्ष्मण जी की मूर्ति, 1 किलोग्राम पीतल की लड्डू गोपाल जी की मूर्ति, चांदी के मुकुट और कुण्डल, तथा एक पीतल की चौकी चुराई थी। पुलिस ने इस मामले में दो दिन पहले प्रमोद उर्फ छोटू अहिरवार (21 वर्ष, निवासी महोतरा, बांदा, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया था। दूसरा आरोपी देवेंद्र अहिरवार फरार हो गया था, जिसे शुक्रवार को सूखा नाला चंदेरा से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र अहिरवार से पुलिस ने दो चांदी के मुकुट, तीन कान के कुण्डल और एक चरण चौकी बरामद की है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चोरी की प्रतिमाएं व अन्य सामान भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *