जिला अस्पताल में इंजेक्शन चोरी करते पकड़ाया युवक:इमरजेंसी वार्ड में खुले में रखे थे फेनिरामाइन इंजेक्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

शाजापुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार दोपहर एक युवक को इंजेक्शन चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक को दवाइयां उठाते देख लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। लालपुरा निवासी दीपक यादव अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा। वहां उसकी नजर खुले में रखे फेनिरामाइन (Pheniramine) इंजेक्शनों पर पड़ी। युवक ने जैसे ही इंजेक्शनों को उठाकर अपने पास रखने की कोशिश की, वहां तैनात वार्ड बॉय और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। कर्मचारियों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा चोरी की कोशिश देख अस्पताल के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दीपक को मौके पर ही धर दबोचा। उसे तुरंत अस्पताल स्थित पुलिस चौकी ले जाया गया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो वह इंजेक्शन उठाने का कोई ठोस कारण नहीं बता सका। कोतवाली पुलिस कर रही जांच अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। साथ ही वार्ड में इस तरह खुले में रखी दवाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *