जिला अस्पताल में चलाया गया स्वच्छता अभियान

सुकमा | स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज नगर पालिका परिषद सुकमा की टीम द्वारा जिला चिकित्सालय सुकमा में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस विशेष सफाई अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सब इंजीनियर सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान अस्पताल के वार्ड, गलियारों, परिसर व आस-पास के क्षेत्रों में गहन सफाई की गई। इस दौरान झाड़ू लगाकर, कचरा एकत्र कर परिसर को स्वच्छ बनाया और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के पदाधिकारियों ने स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए इस तरह के अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *