जिला अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी:खिड़की तोड़कर घुसा चोर, कीमती सामान के साथ पकड़ा गया

सिरोही जिला अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने कमरे का ताला तोड़कर कीमती सामान चुराया। उसे निजी एंबुलेंस पायलट ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात कोतवाली थाने से मात्र 300 मीटर दूर हुई। जानकारी के अनुसार, युवक ने अस्पताल के एक बंद कमरे की खिड़की का कांच और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसने वहां से मरीजों के काम आने वाले आवश्यक सामानों को एक बोरी में भरा और भागने का प्रयास किया। अस्पताल के गेट पर बैठे निजी एंबुलेंस पायलट को उस पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने के कांस्टेबल चंपालाल को सूचना दी। चंपालाल ने युवक का पीछा किया, जो भागने लगा। एंबुलेंस पायलट की मदद से उसे पकड़ा गया। युवक के पास से एक कट्टे में छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर, अन्य चिकित्सा उपकरण और कई कीमती सामान बरामद हुए। उसे तत्काल कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन को घटना की सूचना दी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू की गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की वीडियोग्राफी और तस्वीरें अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी हैं। इधर, कोतवाली पुलिस पकड़े गए युवक और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *