जिला अस्पताल में मरीजों में बांटा गया फल

धमतरी | श्रीराम हिन्दू संगठन के 12वें स्थापना दिवस पर शनिवार को किले के प्राचीन श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। आरती कर भंडारा प्रसादी वितरण किया। साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर फल वितरण किया। इस मौके पर युवाओं को हिन्दू संस्कृति, देश धर्म की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। श्रीराम हिन्दू संगठन का गठन 12 साल पहले रामायणी स्व. दाऊद खान के नेतृत्व में हिन्दू संस्कृति की रक्षा और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए किया गया था। संगठन से सैकड़ों की संख्या में युवाओं को जोड़कर शहर समेत गांवों में श्रीराम काज कर रहे हैं। स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रवीण साहू, प्रतीक सोनी, चेज्ञा फुटान, अभिषेक साहू, ऋषभ रजक, अर्पित राजपूत, हार्दिक साहू, नोहर मीनपाल, महेश्वर पटेल व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *