जिला कलेक्टर ने की विकास कार्यों की समीक्षा:जर्जर भवनों को ध्वस्त करने, तालाबों की सफाई और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने सोमवार को मिनी सचिवालय में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने जिले के विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कोई भी जीर्ण-शीर्ण सरकारी भवन हो, उसे पीडब्ल्यूडी के माध्यम से ध्वस्त करवाया जाए। साथ ही सभी विभागीय बैठकें निर्धारित समय पर आयोजित की जाएं। उन्होंने आरएसआरडीसी के परियोजना निदेशक को जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की व्यापक मॉनिटरिंग करने और धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए संवेदकों के साथ समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने तालाबों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। वर्तमान में नया तालाब की सफाई के बाद गावंड़ी, खण्डिया और गोमती सागर तालाब की सफाई की जाएगी। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के सर्वे कार्य में प्रगति लाने और खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और जिले को राज्य में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए प्रयास करने की बात कही गई। ई-फाइल सिस्टम में सुधार के बाद सभी फाइलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *