RUHS में एडिशन प्रिसिंपल की नियुक्त:बायोकैमेस्ट्री विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आहूजा को दी जिम्मेदारी; बैक डेट में आदेश निकालने की चर्चा

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) मेडिकल कॉलेज में हुई अतिरिक्त प्रिसिंपल की नियुक्ति आज चर्चा का विषय बन गई। ये इसलिए क्योंकि आदेश 15 जनवरी का है और इसे सार्वजनिक कल देर शाम किया गया। आदेश आने के बाद नियुक्त अतिरिक्त प्रिसिंपल ने आज दोपहर बाद पद पर ज्वाइनिंग दी। मेडिकल कॉलेज RUHS की बायोकैमेस्ट्री विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. जितेन्द्र आहूजा को कार्यवाहक वीसी डॉ. धनंजय अग्रवाल ने आदेश जारी करके अतिरिक्त प्रिसिंपल के पद पर नियुक्त किया। आहूजा ने बताया- कि आज उन्होंने पद पर ज्वाइनिंग दी है। वहीं वीसी के इन आदेशों को लेकर अब चिकित्सा महकमें में ये चर्चा भी है कि आखिर इतने पुरानी डेट में आदेश क्यों निकाले गए। हालांकि प्रशासन इसे पहले का आदेश बता रहा है, लेकिन इसे सार्वजनिक कल किया गया। इन दिनों चर्चाओं में है कार्यवाहक वीसी करीब 10 माह के अपने कार्यकाल में कार्यवाहक वीसी डॉ. धनंजय अग्रवाल काफी चर्चाओं में रहे है। राज्यपाल के आदेश न मानने से लेकर जयपुरिया हॉस्पिटल के अधीक्षक संग विवाद और उसके बाद बॉम की बैठक में निजी प्रेक्टिस की अनुमति लेने समेत ऐसे कई मामले है, जिन पर डॉ. अग्रवाल चर्चाओं में रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *