फिल्म देवा ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 32 करोड़ कमाए:डोमेस्टिक कलेक्शन 19 करोड़; स्काई फोर्स का इंडिया नेट कलेक्शन 100 करोड़ पार

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा ने तीन दिनों में अब तक 19.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने संडे को 7.15 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 32 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। देवा का कलेक्शन अब तक.. शाहिद कपूर की पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड्स शाहिद कपूर की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड साल 2024 में शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 139 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि 2022 में आई फिल्म जर्सी ने वर्ल्डवाइड 30 करोड़ कमाए। स्काई फोर्स ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म स्काई फोर्स को रिलीज हुई 10 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने अब तक 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संडे को फिल्म ने 5.5 करोड़ कमाए। इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 129 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। अक्षय की पिछली 5 फिल्मों के कलेक्शन पर नजर.. —————- इससे जुड़ी खबर पढ़ें.. मूवी रिव्यू- देवा:पूरी फिल्म शाहिद कपूर के कंधों पर, एक्टिंग जबरदस्त, लेकिन स्क्रीनप्ले स्लो; भटकती नजर आएगी स्टोरी शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा रिलीज हो गई है। एक्शन-थ्रिलर जॉनर वाली इस फिल्म की लेंथ 2 घंटे, 36 मिनट है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 3 स्टार रेटिंग दी है। पूरी खबर पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *