जिला कलेक्टर ने मरीजों से जाने सुविधाओं के हाल:अस्पताल व्यवस्था सुधार, पार्किंग व सुरक्षा पर लिए अहम निर्णय

डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में शनिवार को राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी (आरएमआरएस) की बैठक जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, पार्किंग, साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड बढ़ाने सहित कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान, जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलें और स्वच्छता व अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक से पहले, जिला कलेक्टर ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों व स्टाफ की उपस्थिति और निःशुल्क जांच व्यवस्था सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आवश्यक जांच मशीनों की जरूरत के संबंध में डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त कर विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *