जिला कलेक्टर ने 22 नए आवेदनों को दी मंजूरी:पालनहार, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लाभार्थियों को मिली स्वीकृतियां

डीडवाना-कुचामन जिले में जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने राज्य सरकार की पालनहार और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 22 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की। इन स्वीकृतियों से कुल 28 बच्चों सहित कई लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन पात्र व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित इन योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृतियां सौंपी गईं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलेक्टर ने पूर्व में ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के प्रदान किया जाए। इन निर्देशों के पालन में कुल 22 नवीन आवेदनों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 7 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, पालनहार योजना के तहत 15 पालनहारों के कुल 28 बच्चों को वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *