जिला कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास

मुरैना | जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को धरना दिया। जय धरना इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीला पानी पीने से हुई 24 मौतों और मनरेगा में किए जा रहे बदलावों के विरोध में दिया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित किया गया था। स्थानीय गांधी बाल निकेतन बिजली घर के सामने एमएस रोड पर जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं उपवास आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुराज तोमर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र जाटव ने की। उपवास का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मधुराज तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे बदलाव गांधीजी के विचारों के विपरीत हैं और कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीला पानी पीने से हुई 24 मौतों को लेकर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र जाटव ने कहा कि लगातार विरोध के बावजूद जिम्मेदार मंत्रियों से इस्तीफा न लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उपवास में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *