राजनांदगांव| प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष के बाद संगठन के प्रमुख पदों पर भी नियुक्ति की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने राहुल तिवारी को कार्यालय प्रभारी महामंत्री, पंकज बांधव को जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री व अनीस खान को प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि संगठन को सशक्त करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।


