जिला जेल मे चाकूबाजी, एक बंदी गंभीर रूप से घायल हुआ

राजनांदगांव| एक अन्य मामल में युवक पर चाकू से हमला किया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जालबांधा निवासी रामचंद्र वर्मा खैरागढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी आरोपी लक्ष्मीकांत जोशी उर्फ पप्पू मौके पर पहुंचा। जो चाकू लहराते हुए गाली गलौज कर रहा था। जिसे रामचंद्र ने मना किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे रामचंद्र के हाथ में चोट आई है। आरोपी लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार किया है। भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिला जेल के अंदर कैदियों के बीच भड़की गैंगवार में युवराज राजपूत नामक बंदी पर 4-5 अन्य कैदियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवराज के चेहरे और पीठ पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहा उसे 15 टांके लगाए गए है। मामले की शिकायत परिजनों ने कोतवाली थाने मे भी दर्ज कराई है। 4-5 बंदियों ने अचानक हमला किया। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। सूत्रों के अनुसार, युवराज राजपूत, जो एक आपराधिक मामले में जेल में बंद था, अपने बैरक से बाहर निकला था, तभी एक प्रतिद्वंद्वी गुट के 4-5 कैदियों ने अचानक उन पर धारदार हथियारों (स्टील ग्लास को काटकर बनाये गए हथियार) से हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवराज के चेहरे पर कम से कम तीन वार किए, जबकि पीठ पर 2-3 गहरे घाव दिए। हमले के दौरान अन्य बंदी चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन जेल स्टाफ को सूचना मिलने में थोड़ा विलंब हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *