बरनाला | थाना सिटी वन की पुलिस ने जिला जेल बरनाला से 2 मोबाइल बरामद कर कैदी आकाशदीप सिंह, विक्रम सिंह और निर्मल सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को जिला जेल बरनाला में दोपहर के समय जेल की बैरक नंबर 03 की तलाशी के दौरान 2 मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने कैदी पर पर्चा दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


