मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजेश साहू ने भाजपा समर्थित उदल जायसवाल को 2800 वोटों के अंतर से पराजित किया है। यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले का है। पावले रमन सरकार में संसदीय सचिव का पद संभाल चुकी हैं। उनका निवास नागपुर क्षेत्र के लाई में स्थित है। निर्विरोध जनपद सदस्य चुने गए राजेश साहू के जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने की संभावना है। वह पहले भी नागपुर क्षेत्र से जनपद सदस्य के रूप में मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार वह निर्विरोध जनपद सदस्य चुने गए थे। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भी जीती कांग्रेस की जीत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। जनपद सदस्य चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शाहनवाज अली ने जीत हासिल की है। इस प्रकार भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने दोहरी जीत दर्ज की है।


