गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। बीजेपी को दो नगरीय निकायों में मिली हार के बाद इस चुनाव में बड़ी सफलता मिली है। पेंड्रा गढ़ी से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। उन्होंने पेंड्रा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर को हराया। अब तक जिला पंचायत के सभी पांच क्षेत्रों में बीजेपी नेताओं की जीत हुई है। पूर्व विधायक की पत्नी हारी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा नेत्री समीरा पैकरा ने भी जीत दर्ज की है। उन्होंने चार बार के विधायक रामदयाल उईके की पत्नी बृजकुंवर को पराजित किया। समीरा पहले अविभाजित बिलासपुर जिले की जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। समीरा की दावेदारी मजबूत महत्वपूर्ण बात यह है कि क्षेत्र क्रमांक 1 से बीजेपी ने किसी को भी अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। फिर भी समीरा की दावेदारी शुरू से ही मजबूत मानी जा रही थी। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में निर्दलीय प्रत्याशी पूर्णिमा पैकरा ने जीत हासिल की है। अब तक जिला पंचायत के सभी पांच क्षेत्रों में बीजेपी नेताओं की जीत हुई है।


