वोटिंग के दौरान नशे में पहुंचे पीठासीन अधिकारी:गरियाबंद में शराब पीकर ड्यूटी की; मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद निलंबित

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दूसरे चरण के मतदान के दौरान छुरा ब्लॉक के कूकदा बूथ में पीठासीन अधिकारी शराब पीकर मतदान करवाते हुए पाया गया। जिसके बद उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया है। पीठासीन अधिकारी छगन लाल सोनेंद्र, जो कांटी दादर में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत भी हैं, उनकी ड्यूटी इस बूथ पर लगाई गई थी। उनके शराब के नशे में होने की शिकायत मिलने पर तत्काल मेडिकल जांच कराई गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। लापरवाही बरतने वालों पर प्रशासन सख्त जिले में आगामी 23 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने इस कार्रवाई के माध्यम से सभी चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *