जिला पंचायत में शासकीय योजनाओं की समीक्षा

राजगढ़| जिला पंचायत सभाकक्ष में विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ. गढ़पाले ने निर्देश दिए कि जिन जनपद पंचायतों की ग्रेडिंग ए-ग्रेड नहीं रहेगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के उपयंत्री अनिल नामदेव, उपयंत्री मनरेगा को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए। वहीं जनपद पंचायत ब्यावरा के सहायक लेखाधिकारी भानु प्रताप सिंह खींची को पूर्व में दिए नोटिस के आधार पर सेवा समाप्ति के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार उपयंत्री संदीप पाटिल व जितेन्द्र उमठ का वेतन रोकने व सेवा समाप्ति का प्रस्ताव भेजने, उपयंत्री राहुल मेश्राम, अरुण गाठे व अजय परमार के तीन-तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश। उपयंत्री पंकज सिंह के तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *