भास्कर न्यूज | दौसा दौसा जिला पंजा कुश्ती संघ की ओर से खिलाड़ियों का 19 जनवरी को ट्रायल होगा। इसमें बेहतर प्रदेश करने वाले खिलाड़ियों का जिला टीम में चयन किया जाएगा, जो 30 जनवरी को जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। महासचिव पंकज शर्मा के अनुसार ट्रायल में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और वजन सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसमें राजस्थान पुलिस कार्मिक और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल में सब जूनियर, जूनियर, यूथ व सीनियर कैटेगिरी के साथ दाया-बाया हाथ तथा 50 से 100 किलो भार वर्ग में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 जनवरी को जयपुर के पोलीवुड पोलो क्लब, जेएनयू यूनिवर्सिटी जगत में खेली जाएगी। उसमें दौसा जिले के चयनित खिलाड़ी खेलेंगे। मीडिया प्रभारी जयसिंह मीणा ने बताया कि खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलने पहुंचने की उम्मीद है।


