टोंक में तीन दिन पहले महिला कर्मचारी के साथ गैराज में पकड़े गए जिला परिषद के सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार जैन को भी APO कर दिया है। इनका मुख्यालय पंचायत राज विभाग मुख्यालय जयपुर किया हैं। इसके आदेश अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (द्वितीय) त्रिलोक चंद मीना ने शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। इससे पहले इनके साथ ही महिला कर्मचारी को भी APO कर दिया था । साथ ही सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार जैन पर भी कार्रवाई को लेकर मुख्यालय जयपुर पत्र लिखा था। इस पर कार्रवाई करते हुए नरेंद्र कुमार जैन को आज एपीओ के दिया है। जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका ने बताया कि सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया से तीन दिन पहले पता लगा था कि नरेंद्र कुमार जैन को उसके प्लाट बने गैराज से कनिष्ठ सहायक के साथ पुलिस और लोगों ने पकड़ा था। इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। इसको लेकर गुरुवार को तो कनिष्ठ सहायक को APO के दिया। इसी कड़ी में आज जयपुर मुख्यालय से सहायक विकास अधिकारी जैन को एपीओ कर दिया। मंगलवार को पकड़ा था दोनों को टोंक के अधिकारी जैन को स्थानीय लोगों ने उनके प्लाट से एक महिला कर्मचारी के साथ पकड़ लिया था। लोगों ने पुलिस बुलाई और शटर खुलवाया। लोगों और पुलिस को देख अधिकारी चौंक गया। लोगों ने इस दौरान हंगामा खड़ा कर दिया और अधिकारी के साथ मारपीट की। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को थाने ले जाने लगी। इतने में मौका पाकर महिला अधिकारी भाग निकली। हालांकि, लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आधे घंटे पूछताछ कर जाने दिया।


