विदेश में पढ़ाई का सपना होगा साकार:ब्रिटिश काउंसिल ने घोषित की ग्रेट स्कॉलरशिप, जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी राहत

विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है। ब्रिटिश काउंसिल ने ग्रेट स्कॉलरशिप 2026-27 की घोषणा की है, जिसके तहत भारत के छात्रों को ब्रिटेन में पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई का सुनहरा मौका मिलेगा। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए खास है, जो फीस और विदेश में रहने के खर्च के चलते इंटरनेशनल एजुकेशन से वंचित रह जाते हैं। ग्रेट स्कॉलरशिप के अंतर्गत भारत के छात्रों के लिए कुल 12 पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप्स उपलब्ध कराई गई हैं। यह स्कॉलरशिप बिजनेस मैनेजमेंट, फाइनेंस, आर्ट्स, म्यूजिक, डांस, लॉ, साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स (STEM) और ह्यूमैनिटीज जैसे कई विषयों में पढ़ाई के अवसर देती है। प्रत्येक स्कॉलरशिप के तहत एक साल के कोर्स की ट्यूशन फीस के लिए न्यूनतम 10,000 पाउंड की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ब्रिटिश काउंसिल की निदेशक शिक्षा (भारत) रितिका चंदा पार्रुक, एमबीई ने कहा कि ग्रेट स्कॉलरशिप भारत और ब्रिटेन के बीच शिक्षा संबंधों को और मजबूत बनाती है। यह स्कॉलरशिप छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ वैश्विक नेटवर्क तैयार करने, प्रोफेशनल स्किल्स विकसित करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान देने का अवसर प्रदान करती है। ग्रेट स्कॉलरशिप का उद्देश्य भारतीय छात्रों के लिए ब्रिटेन में पढ़ाई को अधिक सुलभ बनाना है। इस स्कॉलरशिप के जरिए छात्र न केवल विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ अपने करियर को नई दिशा भी दे पाएंगे। छात्रों के लिए यह स्कॉलरशिप विदेश में पढ़ाई के सपने को हकीकत में बदलने का एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *