जिला मुख्यालय पर मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बुधवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस की ओर से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर के मुख्य बाजार से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर आज की है। इस कुछ अस्थाई दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस और नगर परिषद प्रशासन ने दुकानदारों को समझाकर अतिक्रमण हटाया। कई जगह पर पुटपाथ पर से सामान भी जब्त किए गए। नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान दस्ते के प्रभारी सुभाष धामुनिया ने यातायात पुलिस के सहयोग से घंटाघर से पटेल सर्कल, अस्पताल रोड़, घण्टाघर से पांच बत्ती होते हुये मुख्य बाजार में फुटपाथों से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। जिस दुकानदार ने कहने के बावजूद अपना समान नहीं हटाया तो उन दुकानदारों का सामान, साइन बोर्ड आदि को जब्त किया गया। अभियान के तहत परिषद द्वारा सरकारी नालों पर से भी अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस से भेरूलाल सहित अन्य पुलिस कर्मचारी आदि मौजूद रहे।


