ट्रेलर और कार की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत:बुरी तरह पिचकी गाड़ी से खींचकर निकाले शव; महाकुंभ जा रहे थे युवक

बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर ट्रेलर और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर ड्राइवर समेत 2 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह पिचक गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शव और घायल को खींचकर बाहर निकाला। हादसा भरतपुर में बयाना सदर थाना इलाके के नगला कुरवारिया के पास शाम 7:30 बजे हुआ। कार में सवार लोग बयाना के गांव ब्रह्मबाद से वृंदावन होते हुए महाकुंभ (प्रयागराज, यूपी) जा रहे थे। ट्रेलर भरतपुर से बयाना की ओर आ रहा था। सदर थाना एसएचओ कृष्णवीर सिंह ने बताया- हादसे में भरतपुर के रुदावल थाना इलाके के गांव ब्रह्मबाद निवासी गोपाल (32) पुत्र बनेसिंह गुर्जर, करौली के सूरौठ थाना इलाके के ताहरपुर निवासी लाखन सिंह पुत्र रतिराम और बिसूरी निवासी रामचंद्र की मौत हो गई। कार सवार करौली के खेड़ा राजगढ़ निवासी भल्लू पुत्र रमेश घायल हुआ है। उसे उज्जैन सीएचसी से रेफर किया गया है। फिलहाल वह भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। भिड़ंत के बाद दुकान में घुसा ट्रेलर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर ड्राइवर ने सड़क किनारे लगे पेड़ से बचने का प्रयास किया, जिससे सामने से आ रही कार उसकी चपेट में आ गई। कार में चार लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क से उतरकर पास की खाद-बीज भंडार की दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान का शटर टूट गया। ट्रेलर का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही बयाना थाना पुलिस और झील चौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें… बेकाबू ट्रेलर ने भाई-बहन को कुचला:शादी समारोह से गांव लौट रहे थे, जयपुर-आगरा हाईवे पर हुआ हादसा दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर सड़क क्रॉस करने के लिए खड़े बाइक सवार शख्स व उसके बेटा-बेटी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना बालाहेड़ी थाना क्षेत्र में पाटोली गांव के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। पूरी खबर पढ़ें …..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *