सिमडेगा| जिला वेटरन परिवार की बैठक 5 जनवरी को दिन के 11:30 बजे कार्यालय में होगी। जिलाध्यक्ष विष्णु महतो ने बताया कि बैठक में 14 जनवरी 2026 को रांची में आयोजित होनेवाले वेटरन्स दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पर विचार- विमर्श होगा। वीर नारी निर्मला कुमारी तिग्गा के पुत्र की शादी में शामिल होने पर विचार होगा।गलत भरे हुए कैंटीन फॉर्म का सुधार होगा और नया फॉर्म भरने का काम किया जाएगा कहा गया कि 16 दिसंबर को हुए सैन्य विजय दिवस समारोह में जिनको प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं और उनमें नाम नहीं लिखा गया है, साथ ही जिन लोगों को गलत प्रशस्ति पत्र दिया गया है, वे प्रशस्ति पत्र लेकर बैठक में आएं।


