जिला शूटिंग चैंपियनशिप में स्प्रिंग डेल ने 11 मेडल जीते

अमृतसर| स्प्रिंग डेल एजुकेशनल सोसाइटी के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में स्कूल की टीम ने 8 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस जीत के बाद स्कूल परिसर में जश्न का माहौल रहा। साथी विद्यार्थियों ने विजेताओं का स्वागत किया। चेयरमैन साहिलजीत सिंह संधू ने बताया कि टूर्नामेंट गुरदासपुर में हुआ। टीम ने अनुशासन और एकाग्रता के दम पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन स्कूल की मेहनत और खिलाड़ियों की लगन का नतीजा है। स्कूल प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों और कोच को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *