श्री शिवाला गंगा राम में सावन महीने में बाबा भोलेनाथ के रुद्री पाठ शुरू

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री शिवाला गंगा राम में सावन महीने में बाबा भोलेनाथ के रुद्री पाठ शुरू किए गए। सावन की संक्रांति पर शुरू हुए यह पाठ 18 अगस्त तक चलेंगे। मंदिर कमेटी और संगत के सहयोग से शुरू किए गए रुद्री पाठ सुबह 6 से 9 बजे तक चलेंगे। पाठ शुरू करने से पहले पंडितों की ओर से मंत्र उच्चारण करके गणेश पूजन की गई। इसी दौरान शिव भक्तों की ओर से महादेव पर रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें गंगाजल, दही, शक्कर, देसी घी, शहर समीर अन्य तरल पदार्थ बाबा भोलेनाथ को अर्पित किए। 3 घंटे चले इस पाठ दौरान बाबा भोलेनाथ का भजन संकीर्तन भी किया गया। रुद्री पाठ दौरान अमन मेहरा दीनदयाल अजय मेहरा, विक्रम कपूर, विजय, साहिल शर्मा समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *