जिला स्तरीय ऑनलाइन चुनाव क्विज प्रतियोगिता 19 को

अमृतसर | एडीसी ज्योतिबाला ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। लोकतंत्र में लोगों की अधिकतम भागीदारी को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 19 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी। क्विज में हिस्सा लेने के लिए 17 जनवरी तक वेबसाइट https://punjab.india statquiz.com पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 19 को जिला स्तरीय तो 24 को राज्य स्तरीय क्विज होगा। आवेदक को प्रमाण के रूप में अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड या स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड अपलोड करना होगा। पहले दौर में जिला स्तरीय विजेताओं की पहचान ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से की जाएगी। अंतिम ऑफलाइन प्रतियोगिता 24 जनवरी को 23 जिलों के विजेताओं के बीच लुधियाना में आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रथम पुरस्कार विंडो लैपटॉप, द्वितीय एंड्रॉयड टैबलेट और तृतीय स्मार्ट घड़ी देकर सम्मानित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *