अमृतसर | महात्मा गांधी राज लोक प्रशिक्षण संस्थान (मैगसीपा) चंडीगढ़ की टीम ने डीसी ऑफिस में काम करने वाले मुलाजिमों को कार्यों में सुधार के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी। जिसमें रिकार्ड मेंटेन करने व ई-ऑफिस से जुड़े कामों की बारीकियां बताई गईं। डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि कर्मचारियों को हर तरह के कामों में दक्ष होना चाहिए। 10 जनवरी तक कामों के बारे ट्रेनिंग दी जाएगी। मैगसीपा को पत्र लिखकर ट्रेनिंग देने के लिए कहा था। 55 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ट्रेनिंग जालन्धर के क्षेत्रीय परियोजना निदेशक पृथी सिंह की तरफ से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आपको लंबे समय तक सरकारी नौकरी में रहना है। ऐसे में सरकार के नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आने वाले समय में ई-ऑफिस का महत्व काफी बढ़ गया है। इस मौके पर दीपक सेठ, कोमल अरोड़ा, करमजीत कौर, हरजीत कौर, सुखविंदर सिंह, दीपक, पवन कुमार, संदीप सिंह, दीपक कुंद्रा, पल्लवी देवगन, प्रियंका खुराना, बलजीत कौर, करुणा शर्मा, साहिल कुमार व अन्य मौजूद रहे।


