लुधियाना। खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, सिविल लाइंस की छात्राओं और रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों ने बीसीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय एड्स, नशा उन्मूलन और रक्तदान था, जिसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में केसीडब्ल्यू की छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में इशवीन कौर ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेड रिबन क्लब की इंचार्ज शीतल सोई और फाइन आर्ट्स विभाग की प्रमुख आशु ने प्रतिभागियों को बधाई दी और कला के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए छात्राओं को ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है।


