जिला स्तरीय फुटबॉल में मधौरा व सागरपुर विजेता

बैकुंठपुर| कोरिया जिला मुख्यालय के ग्राम सागरपुर स्थित झुमका डैम के तट पर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले मुकाबले में मधौरा ने सिटी क्लब बैकुंठपुर पर अपना दबदबा बनाए रखा। शुरुआत में ही दो गोल दागकर मधौरा ने बढ़त हासिल की, जिसे मजबूत डिफेंस के दम पर अंत तक बरकरार रखकर जीत दर्ज की। दूसरा मैच सागरपुर और बिशुनपुर के बीच हुआ। सागरपुर की टीम ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। बिशुनपुर ने वापसी की कई कोशिशें कीं, लेकिन सागरपुर के टीम वर्क ने उन्हें गोल करने का मौका नहीं दिया। अंततः सागरपुर ने निर्णायक जीत सुनिश्चित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *