सेवाओं को यथावत रखने बालगृह कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

बैकुंठपुर | महिला व बाल विकास विभाग अंतर्गत एनजीओ द्वारा संचालित बालगृह में कार्यरत कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से अपनी सेवाएं यथावत रखने की मांग की और प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से अनाथ, निराश्रित और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की सेवा निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते आए हैं। कर्मचारियों ने विशेष रूप से कोरोना महामारी के कठिन दौर का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय उन्होंने अपने परिवारों से दूर रहकर बालगृह में बच्चों की देखभाल पूरी जिम्मेदारी के साथ की। उन्होंने बच्चों के भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और मानसिक विकास की सुरक्षा सुनिश्चित की, बावजूद इसके कि उनके लिए जीवनयापन कठिन था। कर्मचारियों ने आशंका जताई कि यदि उनकी सेवाएं समाप्त की गईं, तो यह बालगृह में बच्चों की देखरेख और व्यवस्था पर नकारात्मक असर डालेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान कर्मचारी बच्चों की जरूरतों और मानसिक स्थिति को अच्छी तरह समझते हैं, जिससे उन्हें सुरक्षित और पारिवारिक माहौल मिलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *