भास्कर संवाददाता। बांसवाड़ा दैनिक भास्कर की पहल पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है। पंजीयन का 20 जनवरी को आखिरी दिन है। इस पहल के तहत दैनिक भास्कर जिले के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करेगा। इसमें ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया जा रहा है, जो हर सुख-दुख में समाज के साथ खड़े नजर आते हैं। जिन्होंने अनुभव और दूरदर्शिता का लाभ किसी न किसी रूप में शहर-समाज तक पहुंचाया है। वरिष्ठ नागरिकों के समर्पण की कहानियां समाज के सामने आएंगी बल्कि उनके मनोबल को और मजबूत करने में मदद मिल सकेगी। पंजीयन के लिए 9680980322, 8239205244 पर संपर्क कर सकते हैं।


