जिला स्तरीय समिति की बैठक 22 को

बांसवाड़ा| सतत् विकास के लक्ष्य (एसडीजी) 2030 कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 22 जनवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में जिला संकेतक फ्रेमवर्क स्थिति रिपोर्ट–2025 (जिला बांसवाड़ा) तथा ब्लॉक संकेतक फ्रेमवर्क–2025 पर विस्तृत चर्चा कर उनका अनुमोदन किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान एसडीजी रिपोर्ट–2025 के अनुसार जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की स्थिति का आकलन करना और आगे की आवश्यक कार्ययोजना तैयार करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *