आज-कल बागवानी मिशन का जिला स्तरीय सेमिनार, कृषकों को उन्नत कृषि और कीट प्रबंधन बताएंगे

बांसवाड़ा| राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत जिले में उद्यानिकी फसलों की संभावनाओं और चुनौतियों पर आधारित दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन 20 और 21 जनवरी को किया जाएगा। सेमिनार 20 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन स्थल जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का सभागार रहेगा। सेमिनार में जिले के उद्यानिकी से जुड़े करीब 100 चयनित कृषक भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उद्यानिकी फसलों की उन्नत तकनीक, आधुनिक खेती पद्धतियों, उत्पादन बढ़ाने के उपायों और विपणन से जुड़ी जानकारी देना है। दो दिवसीय सेमिनार के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा फलों, सब्जियों, मसालों और फूलों की खेती से संबंधित नवीन तकनीकों, रोग-कीट प्रबंधन, जल प्रबंधन, पौध उत्पादन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को उद्यानिकी के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी मार्गदर्शन मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *