खंडवा| महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रांत दामले ने बुधवार को भामगढ़, मानपुरा एवं कोटाघाट की आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलने वाला नाश्ता-भोजन की गुणवत्ता, अनौपचारिक शिक्षा, दस दिवसीय मासिक शारीरिक माप का सत्यापन आदि का परीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत कोई भी पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडली लक्ष्मी योजना से वंचित ना रहे। इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समझाया। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती किए जाने के निर्देश दिए।


