जिले की 278 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, सम्मान भी मिला

भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद जिला ने राष्ट्रीय क्षय (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में महासमुंद जिले को सम्मानित किया गया। महासमुंद में संचालित निक्षय निरामय अभियान के तहत 12 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे व अन्य आधुनिक जांच तकनीकों से परीक्षण किया गया। वर्ष 2023 में जिले की 292 ग्राम पंचायतें व वर्ष 2024 में 278 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गईं। इस सम्मान समारोह में जिले के स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *