महिला से मारपीट करने पर मामला दर्ज हुआ

महासमुंद| बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांठा में आधी रात घर में घुसकर महिला के माला में लगे चाबी को निकालते वक्त महिला के जागने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम चारभांठा निवासी खुशबाई धृतलहरे ने बताया कि 24 अप्रैल की रात लगभग 1:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके माला में आलमारी की चाबी थी, उसे निकालने का प्रयास करने लगा। तभी उसकी नींद खुल गई। तब अज्ञात व्यक्ति ने लोहे के राड या डंडे से चेहरा को मारा। अज्ञात व्यक्ति भाग निकला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *