महासमुंद| ग्राम आमादरहा नाले के पास जंगल में अवैध हाथ भट्ठी शराब निर्माण चलने की सूचना पर सरायपाली, बसना और पिथौरा, सांकरा की आबकारी टीम ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी में करीब 1.30 लाख रुपए की 650 बल्क लीटर महुआ शराब व 6 क्विंटल लाहन करीब 3 लाख रुपए जब्त कर एक को गिरफ्तार किया गया है वही एक आरोपी फरार है। पुलिस को आमादरहा नाले के समीप अवैध रूप से भट्ठी में महुआ शराब बनाने की सूचना पर तीनों वृत्तों की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की।


