भास्कर न्यूज | बालोद इस साल मानसून सीजन में जिले के सभी तहसील में अच्छी बारिश हुई है। जिले के 7 मंे से 5 तहसील में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं बालोद व गुरूर तहसील में अब तक कोटा पूरा नहीं हो पाया है। बालोद तहसील में एक जून से लेकर 7 अक्टूबर तक 1346.9 मिमी बारिश हो चुकी है। जो औसत (1187.1 मिमी) से 159.8 मिमी ज्यादा है। यहां बारिश का निर्धारित कोटा 1390.4 मिमी है। इस लिहाज से 43.5 मिमी पानी गिरने के बाद कोटा पूरा होगा। इसी तरह गुरूर तहसील में 1112.3 मिमी बारिश हो चुकी है। जो औसत (1010.8 मिमी) से 101.5 मिमी ज्यादा है। निर्धारित कोटा 1163 मिमी है। इस लिहाज से 50.7 मिमी पानी गिरने के बाद कोटा पूरा होगा। गुंडरदेही तहसील में 1304.6 मिमी बारिश हो चुकी है। जो औसत (977.5 मिमी) से 327.1 मिमी ज्यादा है। निर्धारित कोटा 1134.5 मिमी है। इस लिहाज से कोटा से 170.1 मिमी ज्यादा बारिश हो चुकी है। भले ही बारिश तहसील का कोटा पूरा नहीं हो पाया है बावजूद अच्छी बारिश होने की वजह से तांदुला बांध का पानी नदी में पहुंच रहा है। जिले के अर्जुन्दा तहसील में 1245.2 मिमी बारिश हो चुकी है। जो औसत (1004.2 मिमी) से 241 मिमी ज्यादा है। यहां बारिश का निर्धारित कोटा 1153.7 मिमी है। इस लिहाज से कोटा से 91.5 मिमी ज्यादा बारिश हो चुकी है। डौंडी तहसील में औसत से 316.3 मिमी ज्यादा बारिश मौसम विभाग व भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार डौंडी तहसील में 1387.9 मिमी बारिश हो चुकी है। जो औसत (1017.6 मिमी) से 316.3 मिमी ज्यादा है। यहां का निर्धारित कोटा 1135.1 मिमी है। इस लिहाज से कोटा से 252.8 मिमी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं डौंडीलोहारा तहसील में 1239 मिमी बारिश हो चुकी है। जो औसत (1112.4 मिमी) से 126.6 मिमी ज्यादा है। निर्धारित कोटा 1230.2 मिमी है। इस लिहाज से कोटा से 8.8 मिमी ज्यादा बारिश हो चुकी है।


