बालोद| शहर के आमापारा शांतिनगर वार्ड 13 निवासी मनीष सेन ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस व वार्डवासियों के अनुसार पत्नी के मायका से नहीं लौटने की वजह से युवक पिछले कई दिन से तनाव में था। शहर के बिजली कार्यालय के सामने सैलून में युवक काम करता था। तीजा पर्व के बाद से उसकी पत्नी मायका में है। पुलिस के अनुसार युवक की लाश साड़ी के फंदा मंे लटकी मिली। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि परिजनों के बयान लेने के बाद वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।


